इटावा : रेलवे प्लेटफार्म पुल (सीढ़िया) पर रात के समय अंधेरा छाया रहता है। जिससे दोनों तरफ उतरने वाले यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
भरथना रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन लगभग आधा दर्जन से अधिक एक्सप्रेस, सुपरफास्ट व पैसेंजर ट्रेनों का ठहराव है। इस स्टेशन से ऊसराहार, विधूना, ताखा, लखना, महेवा, बकेवर सहित अन्य स्थानों से आने वाले यात्री हजारों की संख्या में यात्रा करते है। भरथना रेलवे स्टेसन पर जहां एक ओर स्टेशन पर बंदरों का आतंक है। वहीं दूसरी ओर टिकिटघर की ओर से प्लेटफार्म 1,2,3,4 पर जाने के लिये रेलवे पुल फुट ओवर ब्रिज बना हुआ है। जिसके ऊपर शाम ढलते ही अंधेरा छा जाता है। जबकि पुल के नीचे सभी प्लेटफार्मो पर लाइट की व्यवस्था है। लेकिन रोशनी न होने के कारण पुल से गुजरने वाले यात्रियों का काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
अक्सर बुजुर्ग यात्री रात के अंधेरे में उतरने के दौरान या तो चोटिल हो जाते है। या वह धीरे धीरे कर उतरने में घंटों लगा देते है। नगर के समाजसेवी युवकों ने लगातार रेलवे स्टेशन पुल पर पर्याप्त रोशनी व्यवस्था के लिये प्रयास करते है। उन सभी ने मांग की है कि रेलवे ओवर ब्रिज पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करें। स्टेशन अधीक्षक मनोज कुमार का कहना रहा कि रेलवे पुल के ऊपर रोशनी व्यवस्था को लेकर अपने उच्चाधिकारियों के साथ-साथ विद्युत विभाग को पत्र लिखा गया है। शीघ्र ही समस्या का समाधान होगा।
