इटावा : सड़कों व खेतों पर हल्की धुंध छाने से जहां वाहन स्वामियों सहित आमजनमानस को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं कुछ वाहन स्वामियों ने धुंध के कारण आंख में जलन की बात कही।भरथना-इटावा, विधूना-भरथना, बकेवर-भरथना रोड पर शनिवार सुबह से ही हल्की हल्की धुंध छायी रही।
जिससे सड़क से गुजरने वाले छोटे बड़े वाहन स्वामियों का काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं खेतों पर काम कर रहे ट्रेक्टर चालकों को भी इस परेशानियों से जूझना पड़ा। वाहन स्वामियों का मानना है कि खेतों में किसानों द्वारा दूर दूर तक पराली जलायी जाती है। जिससे उसका धुँआ वातावरण में छा जाता है। और वह परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
खुली आंखों से बाइक चलाने के दौरान हल्की सी जलन सी महसूश हो ती है। जबकि प्रसाशन द्वारा किसानों को पराली न जलाने के लिये जागरुक किया जाती है। वह चोरी छिपे जला ही देते है। भरथना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात नेत्र चिकित्सा अधिकारी प्रभात श्रीवास्तव का कहना रहा कि धुँए में मिट्टी के कण आ जाने के कारण लोगों को आंखो में जलन होती है।
