इटावा/भरथना :मुहल्ला सती मंदिर के समीप दो नामजद युवकों ने छात्र को मारपीट कर उसका सिर फोड़ा। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की।कस्बा के मुहल्ला राजागंज निवासी पुरुषोत्तम ने बताया कि वह वैवाह स्थित सत्यवती ज्ञान प्रसाद महाविद्यालय का छात्र है और वह शनिवार सुबह छात्रवृति का अंगूठा लगाने के लिये अपने दोस्त के साथ जा रहा था। जैसे ही वह मुहल्ला सती मंदिर के समीप पहुंचा तो दो नामजद युवक पुरानी छोटी सी बात को लेकर मुझे बीच रास्ते में रोक लिया। और गालियां देते हुये मेरे साथ मारपीट कर दी। जिससे मेरे सिर में चोट आ गयी। घटना को लेकर पीड़ित ने थाना पुलिस से शिकायत की।
