इटावा/भरथना :एसपी ग्रामीण श्रीशचंद्र की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ। जिसमें 6 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिसमें दो निस्तारण हो सका।
थाना समाधान दिवस में ग्राम ढकपुरा निवासी सीता देवी ने विपक्षियों द्वारा आम रास्ते में बल्ली गाढ़ कर रास्ता अवरुद्ध किया जाने, ग्राम कुसना निवासी रेशमा देवी ने चकरोड की पैमाइस करायी जाने व मानिकपुर भिक्की निवासी अखिलेश कुमार ने बकाया विद्युत के पैसे संविदा कर्मचारी को दिये जाने के बाद भी जमा न किये जाने को लेकर प्रार्थना पत्र सौप कार्यवाही की मांग की। थाना सामाधान दिवस में पुलिस क्षेत्राधिकारी अतुल प्रधान, थाना प्रभारी विक्रम सिंह, बुदेंलखंड चौकी प्रभारी भगवान दास, इंद्दू हसन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।