इटावा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर सर्विलांस और एसओजी टीम ने अथक प्रयास करते हुए विभिन्न कंपनियों के 101 खोये हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सुपुर्द किए।
बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत लगभग 35 लाख रुपये बताई गई है।बृजेश कुमार श्रीवास्तव वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया जनता द्वारा मोबाइल गुमशुदगी के संबंध में दिए गए प्रार्थना-पत्रों पर कार्रवाई करते हुए सर्विलांस टीम ने इलेक्ट्रॉनिक और मैनुअल साक्ष्य जुटाकर मोबाइलों को ट्रेस किया। बरामद मोबाइलों में ओप्पो 13, वीवो 24, रियलमी 17, सैमसंग 10 सहित कुल 15 ब्रांड के फोन शामिल हैं।
मोबाइल वापस मिलने पर लाभार्थियों ने इटावा पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्रवाई में एसओजी प्रभारी उ0नि0 बेचन कुमार सिंह, सर्विलांस प्रभारी उ0नि0 नागेन्द्र सिंह सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्य शामिल रहे।
