इटावा। भरथना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मोढादेव (मोढी) में शनिवार की सुबह करीब 10 बजे ट्रैक्टर से खेत की जुताई करते समय ट्रैक्टर पर बैठे किसान पुत्र रवि यादव 15 वर्ष पुत्र मंशाराम यादव की ट्रैक्टर से गिरकर रूटावेटर में फसकर मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक के पिता मंशाराम यादव ने बताया उनके दो बेटे पवन 17 वर्ष व रवि 15 वर्ष और एक बेटी कु.सिरियल 13 वर्ष में रवि बीच का छोटा बेटा था और सबसे अधिक महंती समझदार होने के साथ पूरे घर परिवार की जिम्मेदारी निभाने वाला बेटा था, रवि की सोच के आधार पर 15 दिन पहले उन्होंने नया ट्रैक्टर और मात्र तीन दिन पहले ही उपरोक्त रूटावेटर खरीदा गया था।
ट्रैक्टर चलाने के लिए विधिवत एक चालक भी रखा गया था, लेकिन घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया।उन्होंने बताया कि वे अपने छोटे बेटे रवि के साथ अपने खेतों में खाद फेंकने के साथ गेहूं की बुआई कर रहे थे जबकि चालक ट्रैक्टर से गांव निवासी रविन्द्र सिंह यादव के खेत की जुताई कर रहा था, बेटा रवि अपने खेत से ट्रैक्टर चालक को नाश्ता देने गया था इस बीच वह चालक के साथ ट्रैक्टर पर बैठ गया और अज्ञात कारणों के चलते रवि ट्रैक्टर से गिरकर रूटावेटर में फस गया जिससे रवि की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की खबर सुनकर पिता मंशाराम, मां रन्नो देवी,बड़ा भाई पवन और इकलौती सबसे छोटी बहन कु.सिरियल का रो -रोकर बुरा हाल बना हुआ है। पुलिस ने ट्रैक्टर को परिजनों की सुपुर्दगी में देकर फरार चालक की पूछतांछ के लिए तलाश शुरू कर दी हैं।
