मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत मैनपुरी में रचाई गई 480 जोड़ों की शादियां किए गए हाथ पीले, दिखा भ्रष्टाचार ठेकेदार ने खोली पोल बोले 8,000 प्रति जोड़ा का मिला है टेंडर, और विभाग द्वारा काटा गया है 15,000 रुपये यानी 7 हजार की गई कटौती कर किया गया लाखों का घोटाला।
संवाददाता: देवेंद्र कुमार
उत्तर प्रदेश के जनपद मैनपुरी में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया जिसमें जनपद के 9 ब्लॉक, एक नगर पालिका के अलावा 9 नगर पंचायत से 480 गरीब कन्याओं का पंजीकरण कर हाथ पीले किए गए जिसमें 36 जोड़ें मुस्लिम समाज के भी शामिल है सभी कन्याओं का पंडाल में पंडित द्वारा मंत्रों द्वारा विवाह संपन्न कराया गया तो वही मुस्लिम समाज की 36 कन्याओं का समाज के मौलवी को बुलाकर निकाह कराया आया गया। तो वही शादी रचाने आए परिजनों को खाने पीने की व्यवस्था भी की गई और दांपत्य जोड़ों को सरकार द्वारा स्वीकृत 1 लाख रुपए की धनराशि में से 60,000 रुपए की नगदी वधू के खाते में जमा कराने की बात की गई।
इसके अलावा 25 हजार का सामान भी उपहार के रूप में भेंट किया गया। तो वही दिए गए उपहार सामग्री में भी कमियां पाई गई मीनू के हिसाब से ना तो किसी दांपत्य जोड़े को लहंगा चुनरी दिया गया और ना ही आभूषण की रसीद दी गई यहां तक जोड़ों को दिए गए कंबलो और वर्तनों में भी घटौती की गई। शादी समारोह में शामिल हुए लोगों ने जानकारी दी कि खाने पीने की कोई भी उचित व्यवस्था नहीं मिली ना ही टोकन दिया गया ना ही मिला खाना लम्बी लम्बी लाइनों के बीच नास्ता व खाना तो दूर की बात है परिजनों को थाली तक नहीं हुई नसीब जबकि प्रति जोड़ें के 10-10 लोगों यानी कुल एक जोडें से 20 लोगों के लिये शासन की तरफ से मानक के अनुसार व्यवस्था दी गई है। तो वही ठेकेदार संजय अग्रवाल ने पोल खोलते हुए बताया कि पूरी शादी जिसमें पंडित, हवन, बैंड, टैंट और खाना आदि का टेंडर उन्होंने 8000 प्रति जोड़े के हिसाब से लिया है।
तो वही जिला समाज कल्याण अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि पूरे शादी और खाने-पीने का 15 हजार रूपये दांपत्यों से काटा गया है। इस हिसाब से प्रत्येक दांपत्य जोड़े से ₹7000 की कटौती कर लाखों रुपये का सीधा सीधा घोटाला किया गया है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि शासन के द्वारा दिये गये मानक के हिसाब से विवाह स्थल पर जर्मन हैंगर की व्यवस्था अनिवार्य थी वाबजूद इसमें विवाह स्थल पर नहीं लगा जर्मन हैंगर क्या सरकार जर्मन हैंगर में आये खर्चे का पैसा वापस कराएगी या फिर उस पैसे का भी गोल माल किया जायेगा । अब देखना होगा प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ की तरफ से चलाई गई सामूहिक विवाह योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ती रहेगी या फिर ऐसे भ्रष्टाचारियों पर की जाएगी कार्यवाही।
कार्यक्रम के अवसर पर जनपद के जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा, अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार के अलावा भाजपा जिला अध्यक्ष ममता राजपूत, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदीप चौहान, पूर्व विधायक अशोक चौहान भी मौजूद रहे। जिन्होंने सभी कन्याओं को अपने मुखारविंद से आशीर्वाद देते हुए दांपत्य जीवन में बंधे जोड़ों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। तो वही सामूहिक विवाह संपन्न होने के बाद योजना के तहत दांपत्य जीवन में बंधे कुछ जोड़ों से मीडिया ने बातचीत की तो उन्होंने इस योजना की सराहना की तथा न मिलने वाली सामग्री का जिक्र करते हुये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद दिया। आईए हम रूबरू करवाते इस खबर के माध्यम से क्या कहते हुए दिखे दांपत्य जोड़े और उपहार व खानपान को लेकर क्या कुछ बताया समाज कल्याण अधिकारी अशोक कुमार एवं ठेकेदार ने देखे यह रिपोर्ट।वाइट- अशोक कुमार मिश्रा जिला समाज कल्याण अधिकारी मैनपुरीवाइट- संजीव अग्रवाल ठेकेदारवाइट- विवाहित जोड़ें एवं उनके परिजन व रिस्तेदार
