इटावा: भरथना क्षेत्र का पांच बार प्रतिनिधित्व कर जनता के बीच अपनी अलग पहचान बनाने वाले पूर्व विधायक स्व. महाराज सिंह यादव की 25वीं पुण्यतिथि मंगलवार को श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कस्बे के जवाहर रोड स्थित स्मारक स्थल पर समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों और परिजनों ने पहुंचकर हवन-पूजन किया और उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।कार्यक्रम की शुरुआत परिजनों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हवन-पूजन से हुई।
इसके उपरांत उपस्थित लोगों ने स्व. महाराज सिंह यादव द्वारा क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों, संघर्षों और जनता के प्रति समर्पण को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने भरथना के जनहित में अनेक महत्वपूर्ण कार्य कराए, जिनके कारण आज भी लोग उन्हें सम्मान और प्रेम से याद करते हैं।
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री विनोद यादव कक्का, औरैया के सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम, पूर्व विधान परिषद सदस्य रामनरेश यादव बाबाजी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख हरिओम यादव, एडवोकेट सुधीर यादव, विपिन यादव, सुरेश यादव (लोकदल), प्रताप सिंह यादव, मुकेश यादव, ऋषभ यादव रिशु, पम्मी यादव, प्रधान शेरा यादव, प्रताप यादव पप्पू, बादाम यादव, रामनरेश यादव, अमन, मोहित, शौर्य यादव, अभ्यंत यादव, नागेन्द्र यादव, मनोज राठौर सहित कई लोग मौजूद रहे।
परिजनों और समर्थकों ने कहा कि स्व. महाराज सिंह यादव द्वारा दिखाए गए विकास और जनसेवा के मार्ग पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।
फोटो कैप्शन— पूर्व विधायक स्व. महाराज सिंह यादव की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते पूर्व मंत्री विनोद यादव कक्का व अन्य
