इटावा। जिला पंचायत आवास पर बुधवार को समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने विधानसभा जसवंतनगर के एसआईआर प्रभारियों की समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने संगठनात्मक तैयारियों व चल रहे एसआईआर कार्यों की विस्तार से जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा प्रतिदिन मांगे जा रहे गणना प्रपत्रों की फीडिंग से संबंधित अपडेट उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं।
इस पर प्रो. रामगोपाल यादव ने नाराज़गी जताते हुए जिलाधिकारी एवं संबंधित उच्च अधिकारियों से बात की और कहा कि नियमित अपडेट न मिलना गंभीर लापरवाही है। उन्होंने यह भी कहा कि “दिल्ली में बैठे सत्ता के लोगों की नियत ठीक नहीं है, इसलिए SIR को लेकर अनावश्यक दबाव बनाया जा रहा है।”बैठक में सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू, प्रदेश सचिव गोपाल यादव, जिला महासचिव वीरभान सिंह भदौरिया, एसआईआर SIR प्रभारी उदयभान सिंह यादव, विधानसभा अध्यक्ष रामनरेश यादव, निगरानी समिति अध्यक्ष लखन सिंह जाटव, अनुज यादव मोंटी, राहुल गुप्ता, ठाकुर अजेंद्र सिंह गौर, सुभाष गुप्ता सहित विभिन्न ब्लॉकों के प्रभारी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
